Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्कूली वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे मिले:वीडियो में छात्र सीएनजी सिलेंडर पर बैठे दिखे, एआरटीओ ने जांच की बात कही

    1 day ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहरा क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां 'द साइंस स्कूल' के छात्र-छात्राओं को एक वैन में क्षमता से अधिक संख्या में बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बच्चे बैठने की जगह नहीं मिलने पर सीएनजी सिलेंडर पर बैठे और उसके सहारे सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को एक ही वैन में बड़ी संख्या में भरा गया है। वैन में बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं है। हादसे की आशंका से इनकार ऐसे में बच्चों को सीएनजी सिलेंडर के पास और उसके ऊपर बैठकर सफर करना पड़ रहा है। इस तरह की लापरवाही से किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में चिंता है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्कूली वाहनों की कमी के चलते बच्चों को मजबूरी में ऐसे वाहनों से स्कूल भेजना पड़ता है। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। मामले ने स्कूली परिवहन व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े किए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की एआरटीओ नीतू शर्मा ने बताया कि जिलेभर में स्कूली वाहनों की औचक चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वायरल वीडियो के मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट में होगा पूरा:बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से फिरोजाबाद-टूंडला के लोगों को भी मिलेगा फायदा, बेहतर होगी कनेक्टिविटी
    Next Article
    प्रयागराज में आज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, मंडल के सभी भाजपाई भी रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment