Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में संकीर्तन महोत्सव की तैयारी:29 नवंबर को खाटू श्याम प्रेम उत्सव, 3 भजन गायक देंगे प्रस्तुतियां

    1 day ago

    2

    0

    बुलंदशहर के स्याना नगर में रविवार, 29 नवंबर 2026 को श्यामा किशोरी कमेटी के तत्वावधान में श्री खाटू श्याम प्रेम उत्सव संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम जवाहरगंज में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा। बाबा की छवि का श्रृंगार अभिषेक गुप्ता, गाजियाबाद करेंगे। दरबार की सजावट की जिम्मेदारी प्रफुल्ल गुप्ता, गाजियाबाद को दी गई है। संकीर्तन में दिल्ली के श्याम कृपा म्यूजिकल ग्रुप की धुनों पर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में भजन गायक करण कुशवाहा, गाजियाबाद, संदीप मस्ताना, कन्नौज और रुचि किनकर, कानपुर प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल अनुरागी, चंडीगढ़ करेंगे। आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन देर रात तक चलेगा। कमेटी ने श्याम भक्तों से महोत्सव में पहुंचने की अपील की है। आयोजन की तैयारियों में कमेटी के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 लोगों की मौत मामले में ट्रक ड्राइवर पर FIR:मथुरा में दर्शन करके कार से लौट रहे थे, अचानक ब्रेक लगाने से टक्कर हुई
    Next Article
    एशिया कप राइजिंग स्टार्स में तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, दो का खेल खत्म, आज होगा चौथी टीम का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment