Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड होंगे:आमजन की समस्याओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अफसर बदलेंगे सभी मीटर

    9 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आमजन को स्मार्ट मीटर से हो रही समस्याओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। विद्युत विभाग इस संबंध में तेजी से कार्रवाई कर रहा है। इस बदलाव को लेकर उत्पन्न भ्रांतियों को दूर करने और शासन के निर्देशों से जनपदवासियों को अवगत कराने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनपद के समस्त किसान संगठनों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों और बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अभियंता विद्युत संजीव कुमार ने बैठक में शासन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने प्रीपेड मोड में स्थापित सभी मीटरों को पोस्टपेड मोड में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। जनपद में कुल 1,15,558 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनमें से 5 प्रतिशत मीटरों पर पुराने चेक मीटर भी स्थापित हैं, ताकि रीडिंग में किसी विसंगति की जांच की जा सके। अब तक 1495 चेक मीटरों की रीडिंग जांची गई है, जिसमें नए स्मार्ट मीटर और पुराने मीटरों की रीडिंग में कोई अंतर नहीं पाया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि स्मार्ट मीटर पुराने मीटरों से तेज नहीं चल रहे हैं। विभाग द्वारा सभी प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की कार्रवाई जारी है। अब स्थापित स्मार्ट मीटर पहले की तरह पोस्टपेड मोड में कार्य करेंगे। इसका अर्थ है कि उपभोक्ताओं का बैलेंस समाप्त होने पर बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। बिल अगले महीने की शुरुआत में उपभोक्ता को मैसेज के माध्यम से भेजा जाएगा, जिसे उपभोक्ताओं को जमा करना होगा। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, उन्हें अपना मोबाइल नंबर संशोधित कराने की सलाह दी गई है। मुख्य अभियंता ने स्मार्ट मीटर के लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से गलत बिल बनने और मीटर रीडर द्वारा परिसर पर जाकर रीडिंग न लेने जैसी समस्याओं का समाधान होता है। साथ ही, समय पर सही बिल की सूचना एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ता को मिलती रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें:मेरठ रेंज डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जारी की चेतावनी
    Next Article
    देवरिया में भाजपा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न:बूथ सत्यापन और प्रशिक्षण पर जोर देने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment