Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें:मेरठ रेंज डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जारी की चेतावनी

    10 hours ago

    2

    0

    मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने चारधाम यात्रा और पर्यटन बुकिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को लेकर आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों और यात्रा सीजन में साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और लोगों को आसानी से निशाना बनाते हैं। डीआईजी ने बताया कि ठग फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया विज्ञापनों और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए लोगों को झांसे में लेते हैं। ये वेबसाइटें सरकारी पोर्टल जैसी दिखती हैं, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं। सस्ते पैकेज और वीआईपी सुविधा का लालच साइबर अपराधी सस्ते टूर पैकेज, तत्काल हेलीकॉप्टर बुकिंग और वीआईपी सुविधाओं का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप या कॉल के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते हैं। कई मामलों में पीड़ितों को फर्जी टिकट और नकली बुकिंग रसीदें भेजकर लाखों रुपये की ठगी की गई है। लोग असली समझकर भुगतान कर देते हैं और बाद में ठगी का शिकार हो जाते हैं। केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें बुकिंग चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा केवल heliyatra.irctc.co.in को अधिकृत वेबसाइट घोषित किया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर 8394833833 जारी किया गया है, जिस पर “Yatra” लिखकर जानकारी ली जा सकती है। डीआईजी नैथानी ने सभी जिलों की पुलिस को साइबर ठगी रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्जी वेबसाइटों, मोबाइल नंबरों और यूपीआई आईडी को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया पोस्ट या व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें। केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल से ही बुकिंग करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। डीआईजी ने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैरेज में आग लगने से दो कार जलकर खाक:कौशांबी में 1 घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, 40 लाख का नुकसान
    Next Article
    बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड होंगे:आमजन की समस्याओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अफसर बदलेंगे सभी मीटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment