Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में सड़क हादसे मे सिपाही-फौजी की मौत, तीसरा घायल:ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मारी टक्कर, दोनों दोस्त छुट्टी पर गांव आए थे

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही और भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक बुलेट बाइक से किसी काम से अगौता गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रेगिन माथुर और गौतम तेवतिया ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान खंगावली निवासी रेगिन माथुर और किसौली निवासी गौतम तेवतिया के रूप में हुई है। रेगिन माथुर उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जबकि गौतम तेवतिया भारतीय सेना में कार्यरत थे। दोनों घनिष्ठ मित्र थे और छुट्टी पर अपने-अपने गांव आए हुए थे। परिवारों में मचा कोहराम, जांच शुरू हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में वायरल फीवर का प्रकोप:बदलते मौसम से मरीज बढ़े, जिला अस्पताल की ओपीडी में भी भीड़
    Next Article
    यूनेस्को में विश्व धरोहर घोषित की गई 166वीं रामलीला प्रारंभ:धर्म की रक्षा के लिए धरा पर अवतरित हुए भगवान श्रीराम, आज होगी फूलो की होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment