Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 180 किलो खोया जब्त, नमूने भरे:होली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, खाद्य सामग्रियों पर विशेष नजर

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। मिलावटखोरी रोकने के लिए विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में, मिठाई की दुकानों और कारखानों की जांच के दौरान 180 किलोग्राम खोया जब्त किया गया है। विभाग की टीमें नगर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में स्थित मिठाई की दुकानों और कारखानों में नमूने भर रही हैं। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तहसील स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों तक बेहतर खाद्य सामग्री पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाहर से आने वाली खाद्य सामग्रियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। मिलावटखोरी रोकने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा खोया, कचरी, नमकीन, घी और खाद्य तेल जैसे उत्पादों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। मिश्र ने आगे बताया कि अब तक कुल 17 नमूने लिए जा चुके हैं। इस दौरान 180 किलोग्राम खोया जब्त किया गया है, जिसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त, 17 किलोग्राम रंगीन कचरी के नमूने भी भरकर जब्त किए गए हैं। टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में एक्सीडेंट में छात्र की मौत:बाइक से परीक्षा देने जा रहा था, कार ने मारी टक्कर
    Next Article
    आरजी पीजी कॉलेज में 33 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा:सजावटी मछली पालन की जानकारी दी गई, प्रतिभागी बोले- प्रतिमाह ₹40 हजार तक कमा सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment