Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्वर्ण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन का किया विरोध:8 मार्च को दिल्ली में महा आंदोलन प्रस्तावित, उद्देश्य और रणनीति पर चर्चा

    15 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में स्वर्ण समाज समन्वय समिति ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान वर्ष 2026 के यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में देशभर में उठ रही चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने 8 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित 'यूजीसी रोलबैक महा आंदोलन' की रूपरेखा, उद्देश्य और रणनीति की जानकारी भी साझा की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्ण समाज समन्वय समिति विभिन्न स्वर्ण समाज संगठनों द्वारा गठित एक मंच है। इसके अध्यक्ष पूज्य स्वामी आनंद स्वरूप महाराज हैं। समिति का कहना है कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 से संवैधानिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिसके विरोध में वे लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से अपनी आवाज उठा रहे हैं। यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर स्वर्ण समाज की संवैधानिक आपत्तियों को सार्वजनिक किया गया। समिति ने सरकार से इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 8 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित महा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के बाद, समिति की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस ज्ञापन में यूजीसी रेगुलेशन 2026 को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 साल बाद अपने देश लौटेगी नेपाली युवती:CWC अध्यक्ष के प्रयास से नेपाल से भटकी युवती की होगी घर वापसी
    Next Article
    गोंडा के दुःखहरण नाथ मंदिर का दानपात्र तोड़ा, VIDEO:गर्भगृह से नगदी चुराई, जूते पहनकर अंदर घुसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment