Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बूंदाबांदी के बाद तापमान लुढ़का, हवा में ठंडक:सुबह का तापमान 13 डिग्री, 24 घंटे में 6.5 डिग्री की गिरावट

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की सर्दी का फिर से अहसास होने लगा है। बुधवार दोपहर से शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 30.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं, बुधवार को बूंदाबांदी के बाद गिरकर 24.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान जहां 12.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं, बुधवार को बढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गुरुवार वार को बादल छाये रहेंगे। हल्की हवा चलेगी। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… गुरुवार का मौसम गुरुवार सुबह से ही हल्के बादल छाये हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है, जिसकी वजह से एक बार फिर से सर्दी का अहसास हो रहा है। सुबह मौसम साफ नहीं रहा। तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा में हुई बूंदाबांदी की वजह से पिछले 10 सालों में 18 फरवरी को इस साल सबसे कम अधिकतम तापमान रहा है। यानि वर्ष 2017 से 2026 के बीच इस डेट को सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। 18 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि एक दशक में सबसे कम है। देखें 10 सालों में 18 फरवरी को तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। हल्की हवा चलेगी। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस बीच न्यूनतम तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में आबकारी अधिकारी से ठेकेदार का झगड़ा हुआ...VIDEO:युवक बोला-हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ हाइवे पर शराब की दुकान क्यों चलवा रहे, अफसर भड़के
    Next Article
    आगरा में पेट्रोल डला कर बिना पैसे दिए भागा, VIDEO:कर्मचारी ने रोका तो गाड़ी चढ़ाई, थाने से 20 कदम दूरी पर हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment