Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के दुःखहरण नाथ मंदिर का दानपात्र तोड़ा, VIDEO:गर्भगृह से नगदी चुराई, जूते पहनकर अंदर घुसा

    17 hours ago

    1

    0

    गोंडा के ऐतिहासिक दुःखहरण नाथ मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। एक अज्ञात युवक ने जूते पहनकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली है। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना नगर कोतवाली से मात्र 300 मीटर दूर स्थित दुःखहरण नाथ मंदिर में हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात करीब 1 बजे मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। गर्भगृह में प्रवेश करते ही उसने अपनी कमर से प्लास निकालकर दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब वह पहला दानपात्र नहीं तोड़ पाया, तो उसने इधर-उधर देखा और फिर पूरी ताकत लगाकर उसे तोड़ दिया। उसमें रखे पैसे निकालने के बाद, चोर ने बाहर लगे दूसरे दानपात्र को भी तोड़कर उसमें से नकदी चुराई और मौके से फरार हो गया। मंदिर के महंत राघवेंद्र ने इस घटना के संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, महंत ने मंदिर परिसर में रात के समय सुरक्षा ड्यूटी लगाए जाने की भी मांग की है। महंत राघवेंद्र ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार चोर ने धार्मिक मर्यादा का भी उल्लंघन किया। जूते पहनकर गर्भगृह में प्रवेश करना और दानपात्र तोड़ना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि न मंदिर सुरक्षित हैं और न ही यहां के लोग सुरक्षित है। अगर मेरे द्वारा पहले ही तहरीर दे दी जाती जब पहली बार चोरी हुई थी तो आज इस तरीके से घटना ना होती हम चाहते हैं पुलिस इस मामले में कठोर कार्रवाई करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में स्वर्ण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन का किया विरोध:8 मार्च को दिल्ली में महा आंदोलन प्रस्तावित, उद्देश्य और रणनीति पर चर्चा
    Next Article
    यूपी के गांव में UGC-चौपाल लगाएगी अपना दल कमेरावादी:वाराणसी में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा पत्र, पल्लवी पटेल गुट की कानून लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment