Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में शादी से इनकार पर देवर-बच्चे की हत्या:मारने के बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाई, पति हिरासत में

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। नेहरूपुर गांव के जंगल में मिले तीन शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि देवर द्वारा शादी से इनकार करने के बाद एक महिला ने अपने देवर और एक मासूम बच्चे की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। रेलवे ट्रैक के पास मिले तीनों के शव यह घटना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास जंगल में शुक्रवार को सामने आई थी, जब तीन शव बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। उसने देवर को मारने से पहले नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, फिर मासूम और देवर की हत्या कर पास के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। देवर से अफेयर बना मौत की वजह सीओ खुर्जा शोभित अत्री ने बताया कि मृतक महिला देवी सरकार और उसके देवर सरल सरकार के बीच प्रेम संबंध थे। सरल सरकार द्वारा शादी से इनकार करने के बाद देवी सरकार गहरे अवसाद में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। दंपति, देवी सरकार और अपीसवर उर्फ अतिक्रुर, दो महीने पहले ही पश्चिम बंगाल से खुर्जा मजदूरी करने आए थे। वे जंक्शन रोड स्थित टैना गांव के पास अमित पॉटरी में काम करते थे, जबकि देवर सरल सरकार नेहरूपुर चुंगी इलाके में एक पॉटरी में मजदूरी करता था। पति करता था प्रेम संबंधों का विरोध मृतक महिला का पति अपीसवर, देवी और सरल के संबंधों का विरोध करता था, जिससे घर में लगातार अनबन रहती थी। 11 मार्च को पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी दस हजार रुपए लेकर घर से चली गई थी। पति भी पुलिस के शक के घेरे में है। पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है। पति अपीसवर उर्फ अतिक्रुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। जिसके बाद उसने हत्याकांड की स्क्रिप्ट रची। दोनों को मारकर खुद सुसाइड किया महिला ने जंगल जैसे सुनसान इलाके में जाकर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ देवर को पिलाकर उसकी और मासूम की गला दबाकर हत्या करने के बाद पास में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस की जांच पड़ताल में ये सब तथ्य सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ शक के आधार पर फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पति से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में लेखपालों का कार्य बहिष्कार शुरू:लंबित मांगों पर पूरनपुर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
    Next Article
    UP-Police भर्ती परीक्षा : कान का टॉप्स और कलावा उतरवाया:पहली पाली की परीक्षा शुरू, जूता हाथ में लेकर मिला सेंटर में प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment