Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में शादी से इनकार पर देवर-बेटी की हत्या:मारने के बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाई, पति हिरासत में

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक महिला ने शादी से इनकार पर देवर और बेटी को मार डाला और खुद भी सुसाइड कर लिया। तीनों का शव रेलवे ट्रैक के पास एक जंगल में मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। मारने से पहले उसने दोनों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया, फिर बेटी और देवर की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद पेड़ से लटककर महिला ने आत्महत्या कर ली। पूछताछ में पति ने बताया कि उसे भाई और पत्नी के अफेयर के बारें पहले से पता था। जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर पत्नी दस हजार रुपए लेकर प्रेमी के घर चली गई थी। शादी न होने से वह तनाव में रहती थी। फिलहाल पुलिस ने पुलिस पति को हिरासत में लेकर मामले की तहकीकात कर रही है। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर खुर्जा कोतवाली की है। देखिए घटना से जुड़ी 2 तस्वीर... अब समझिए पूरा मामला.. पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर का रहने वाला परिवार करीब दो महीने पहले खुर्जा आया हुआ था। घर में अपीसवर उसकी पत्नी देवी सरकार और एक 7 साल की बेटी साबुनती थी। दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी। वह खुर्जा पॉटरी में मजदूरी का काम करते थे। भाई सरल सरकार नेहरूपुर चुंगी गांव में रहता था। भाभी और देवर के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था। देवी सरकार शादी के लिए अपने देवर पर दबाव भी बना रही थी। लेकिन सरल इस बात को अक्सर टाल दिया करता था। जिससे वह तनाव में रहने लगी। धीरे-धीरे पति अपीसवर को भी दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हो गई। उसने कई बार दोनों को समझाने की भी कोशिशि की। जिसे लेकर पति और पत्नी में झगड़े शुरु होने शुरु हो गए। 11 मार्च को भी इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर देवी सरकार से 10 हजार रुपए लेकर घर से भाग गई थी। 13 मार्च को देवी सरकार देवर और 7 साल की बेटी साबुनती के साथ नेहरूपुर गांव के जंगल में पहुंची। वहां पर देवी ने देवर और बेटी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ बेहोश कर दिया। जिसके दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद भी एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर पुलिस को एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक भी बरामद हुई। पास्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है। शादी से इनकार पर तनाव में थी महिला सीओ खुर्जा शोभित अत्री ने बताया कि मृतक महिला देवी सरकार और उसके देवर सरल सरकार के बीच प्रेम संबंध थे। सरल सरकार द्वारा शादी से इनकार करने के बाद देवी सरकार गहरे अवसाद में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। दंपति, देवी सरकार और अपीसवर उर्फ अतिक्रुर, दो महीने पहले ही पश्चिम बंगाल से खुर्जा मजदूरी करने आए थे। वे जंक्शन रोड स्थित टैना गांव के पास अमित पॉटरी में काम करते थे, जबकि देवर सरल सरकार नेहरूपुर चुंगी इलाके में एक पॉटरी में मजदूरी करता था। भाभी ने बनाया देवर और बेटी की मौत का प्लान पति अपीसवर, देवी और सरल के प्रेम संबंधों का विरोध करता था। जिससे दोनों के बीच अनबन रहती थी। 11 मार्च को पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद देवी दस हजार रुपए लेकर देवर सरल सरकार के पास चली गई थी। वहीं पर देवी ने बेटी साबुनती और देवर सरल सरकार को मारने की स्क्रिप्ट तैयार की थी। अपीसवर ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुर्जा पॉटरी के पास एक किराए के मकान में रहता था। जबकि उसका भाई सरल सरकार नेहरूपुर गांव में रहता था। शक के आधार पर पुलिस ने पति को भी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। सीओ खुर्जा शोभित अत्री ने बताया कि मृतक महिला देवी सरकार और उसके देवर सरल सरकार के बीच प्रेम संबंध थे। सरल सरकार द्वारा शादी से इनकार करने के बाद देवी सरकार गहरे अवसाद में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह खुद पुलिस बल के साथ मौका-ए -वारदात पर आए पहुंचे। जहां पर एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था। वहीं पास में युवक और एक बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला था। जानकारी के मुताबिक महिला अपने देवर और बेटी के साथ जंगल में आई थी। मृतक युवक के जेब में 7 हजार रुपए मिले हैं। घटनास्थल पर किसी तरह के संघर्ष का निशान नहीं है। वहां किसी तीसरे की मौजूदगी नहीं दिखी। यह सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। सभी लोग पॉटरी कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं और नेहरुपुर चुंगी स्थित एक घर में किराए के कमरे पर उनके रहने की जानकारी मिली है। मृतक महिला के पति अपीसवर से पूछताछ जारी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका के साथ थिरके:युजवेंद्र चहल- रिंकू सिंह जमकर नाचे; हल्दी सेलिब्रेशन का VIDEO देखिए क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को हल्दी रस्म हुई। युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस मूव्स करते नजर आए। हल्दी के बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा की रही। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में सिलेंडर संकट: QR कोड से बिक रहे उपले:4 का कंडा 10 रुपये में मिल रहा, खरीदने वालों की लगी भीड़
    Next Article
    किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद:देवरिया में अश्लील वीडियो प्रसारित और दुष्कर्म का था आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment