Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 101 पानी की टंकियां स्थापित:विश्व हिंदू परिषद ने पशु-पक्षियों के लिए की पहल, डीएम-एसपी ने किया लोकार्पण

    1 hour ago

    1

    0

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की हाथरस इकाई ने आज भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए जल संकट को देखते हुए 101 पानी की टंकियों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सेवा, संवेदना और मानवता से प्रेरित था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, गौमाता और प्रभु श्रीराम के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि जीवों के प्रति करुणा भारतीय संस्कृति की पहचान है और उन्होंने आमजन से ऐसे कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने भी इस अभियान को जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया। विश्व हिंदू परिषद, ब्रज प्रांत के सह मंत्री अभय प्रताप सिंह मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि जीव सेवा ही ईश्वर सेवा है और सेवा कार्य संगठन की वास्तविक शक्ति है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नारियल फोड़कर 101 पानी की टंकियों का विधिवत लोकार्पण किया। इसके तुरंत बाद, नगर के विभिन्न स्थानों पर ये टंकियां स्थापित की गईं, जिससे भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को जल उपलब्ध हो सकेगा। यह कार्यक्रम जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, प्रांत सामाजिक समरसता टोली सदस्य मुकेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अमित भार्गव, जिला सह मंत्री पवन और अमरदीप, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर मंत्री विजय गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IERT डिप्लोमा एंट्रेंस के लिए आवेदन की नई डेडलाइन जारी:अब 20 मई तक भरें फॉर्म, एंट्रेंस एग्जाम 30 जून और 3 जुलाई को,
    Next Article
    तेड़ा गांव में घुसा बारहसिंगा, कुत्तों ने किया हमला:गंभीर रूप से घायल; वन विभाग ने शुरू किया उपचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment