Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेड़ा गांव में घुसा बारहसिंगा, कुत्तों ने किया हमला:गंभीर रूप से घायल; वन विभाग ने शुरू किया उपचार

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत जनपद के तेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बारहसिंगा अचानक आबादी क्षेत्र में घुस आया। गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बारहसिंगा को बचाया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घायल जानवर को एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बारहसिंगा की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारहसिंगा संभवतः जंगल या नदी किनारे के क्षेत्र से भटककर गांव में आ गया होगा। अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच गई है और घायल बारहसिंगा का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते जानवर को नहीं बचाया जाता तो कुत्तों के हमले से उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो इस दुर्लभ वन्यजीव को देखने के लिए उत्सुक थी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे जंगली जानवर दिखने पर स्वयं कोई कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि जानवर और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 101 पानी की टंकियां स्थापित:विश्व हिंदू परिषद ने पशु-पक्षियों के लिए की पहल, डीएम-एसपी ने किया लोकार्पण
    Next Article
    निलंबन निरस्त नहीं होने पर चीफ इंजीनियर को घेरा:प्रयागराज में बिजली विभाग के जेई बिफरे, बोले- धरने पर बैठेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment