Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:109 केंद्रों पर 83,182 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

    17 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। जिले के 109 केंद्रों पर कुल 83,182 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इनमें 44,666 हाईस्कूल के और 38,416 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षाओं को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौजूद है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 4 तस्वीरें देखिए… परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से संचालित हो रही है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे और अन्य दुकानों को बंद रखने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि अनुचित गतिविधियों को रोका जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं, परीक्षा देकर लौट रहे कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा आया है और उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ DM ने DIOS कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया:कैमरे बंद मिलने पर फटकार लगाई, तकनीकी समस्या दूर करने के निर्देश
    Next Article
    राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग नई याचिका:लखनऊ MP-MLA कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट बेंच में गुरुवार को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment