Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ DM ने DIOS कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया:कैमरे बंद मिलने पर फटकार लगाई, तकनीकी समस्या दूर करने के निर्देश

    18 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में, जिलाधिकारी (DM) शिव सहाय अवस्थी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, कई कैमरे बंद पाए जाने पर डीएम ने डीआईओएस को फटकार लगाई। उन्होंने कंट्रोल रूम की तकनीकी समस्या को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। डीएम अवस्थी ने बताया कि यह समस्या सॉफ्टवेयर के कारण आई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने को कहा। प्रतापगढ़ जिले में कुल 166 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1.2 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, 12 संवेदनशील और 4 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए कुल 166 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 8 सचल दल और 5 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड में पहले दिन हिंदी ने खिलाए चेहरे:बरेली में 92 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, कड़े पहरे में परीक्षा
    Next Article
    बुलंदशहर में यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:109 केंद्रों पर 83,182 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment