Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी कैडेट्स के बालक एवं बालिकाओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने और संदिग्ध लिंक से बचने के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुलायम सिंह यादव के स्मारक का नाम 'सोशलिस्ट म्यूजियम':चौथी पुण्यतिथि पर नाम सार्वजनिक किया, म्यूजियम राजनीतिक सफर को दर्शाएगा
    Next Article
    ट्रक ड्राइवर ने कार सवार को कुचलने की कोशिश की:थानाध्यक्ष पर भी ट्रक चढ़ाने का प्रयास, टोल बैरियर तोड़ा; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment