Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर महोत्सव में पुलिस ने फाड़ा VIP पास:अनु मलिक के शो में दर्शकों को नहीं मिली एंट्री, चेहरे देखकर एंट्री देने का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर महोत्सव में अव्यवस्था का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मशहूर गायक अनु मलिक की 'स्टार नाइट्स' के दौरान एक दर्शक का वीआईपी पास फाड़ते हुए पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि वीआईपी पास होने के बावजूद दर्शकों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। वायरल वीडियो में एक दर्शक पुलिसकर्मी को वीआईपी पास दिखाकर अंदर जाने की कोशिश करता दिख रहा है। इस पर गेट पर तैनात पुलिसकर्मी उसका पास कैमरे के सामने ही फाड़कर फेंक देते हैं। इस घटना ने महोत्सव में वीआईपी प्रवेश व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठ रहा है कि जब वीआईपी पास धारकों को प्रवेश नहीं मिल रहा है, तो वीआईपी दीर्घा में बैठे लोग कौन हैं और उन्हें कैसे अंदर जाने दिया गया। आरोप है कि महोत्सव में 'चेहरे देखकर' एंट्री दी जा रही है, जिससे वास्तविक पास धारक बाहर रह जाते हैं और बिना पास वाले अंदर पहुंच जाते हैं। इस अव्यवस्था के कारण बुलंदशहर महोत्सव के कई कार्यक्रम फ्लॉप साबित हो रहे हैं। दर्शक अव्यवस्था के चलते कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। यदि कोई दर्शक पास दिखाकर अंदर प्रवेश भी कर लेता है, तो उसे बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। बुलंदशहर महोत्सव के प्रमुख मंत्री सुनील कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वीडियो की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंकज की हो रही गोकुल बैराज तक तलाश:5 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, वृंदावन में हुए नाव हादसे के बाद से लापता हैं पंकज
    Next Article
    लखनऊ में बढ़ी गर्मी, पारा 40 के करीब:कर्नाटक-महाराष्ट्र के ऊपर बने चक्रवात से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment