Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंकज की हो रही गोकुल बैराज तक तलाश:5 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, वृंदावन में हुए नाव हादसे के बाद से लापता हैं पंकज

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को हुए हादसे के 5 दिन बाद भी उसमें सवार पंकज का कुछ पता नहीं चल सका है। 48 घंटे पहले हादसे में गायब यश और डिकी का शव बरामद हुआ था। पंकज की तलाश में जुटे गोताखोरों ने अब वृंदावन को छोड़कर गोकुल बैराज पर डेरा जमा लिया है, जहां उन्होंने यमुना में जाल लगाकर पंकज की तलाश शुरू कर दी है। तलाश का दायरा बढ़ाया पंकज मल्होत्रा की तलाश में जुटी टीमों ने तलाश का अपना दायरा बढ़ा दिया है। अब टीमें गोकुल बैराज से आगे ब्रह्मांड घाट तक पंकज की तलाश में जुटी हैं। सेक्टर बनाकर तलाश कर रही टीमें यमुना को खंगाल रही हैं। लेकिन अभी तक 5 दिन गुजर जाने के बाद भी पंकज का कोई पता नहीं चल सका है। इससे पहले सोमवार को ढोलक प्ले करने वाले यश भल्ला और युवती डिकी का शव गोताखोरों ने बरामद किया था। 150 गोताखोरों की 40 टीम कर रही तलाश पंकज की तलाश में NDRF, SDRF, PAC और स्थानीय गोताखोरों की 40 टीम लगी हैं। स्थानीय गोताखोर राम प्रवेश ने बताया कि तलाश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि कई बार शरीर पानी भर जाने के कारण फूल जाता है और वह पानी के अंदर ही आगे बढ़ता रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों के दाखिले से पहले जांचें स्कूल की मान्यता:सिद्धार्थनगर में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पोर्टल पर अपडेट की सूची
    Next Article
    बुलंदशहर महोत्सव में पुलिस ने फाड़ा VIP पास:अनु मलिक के शो में दर्शकों को नहीं मिली एंट्री, चेहरे देखकर एंट्री देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment