Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर नहर में युवक डूबा, सुराग नहीं:दो दोस्तों से पूछताछ, शराब पिलाने के बाद धक्का देने का आरोप

    22 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बलीपुरा नहर में रविवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। घटना के दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस प्रशासन और बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। युवक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और परिजनों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ नहर किनारे पार्टी कर रहा था। इसी दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद बढ़ने पर दोनों दोस्तों ने पहले धर्मेंद्र को शराब पिलाई और फिर उसे नहर में धक्का दे दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। नगर कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा और सोमवार को भी यह अभियान जारी है। नहर का तेज बहाव बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। पुलिस ने धर्मेंद्र के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोस्तों के बीच विवाद की पुष्टि हुई है, लेकिन धर्मेंद्र को नहर में धक्का देने के आरोपों की सच्चाई की जांच की जा रही है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि युवक का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में SIR का शत-प्रतिशत निस्तारण:SDM ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए
    Next Article
    यादव लव स्टोरी फिल्म का विरोध, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:यादव समाज ने प्रतिबंध की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment