Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आपके आसपास की हवा सुरक्षित या खतरनाक? Google Maps देगा तुरंत जवाब

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण गंभीर रूप ले लेता है। धुंध, स्मॉग और जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले अपने आसपास की हवा की गुणवत्ता जानना बेहद जरूरी हो जाता है। अच्छी बात यह है कि अब आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर Google Maps की मदद से रियल टाइम Air Quality Index (AQI) आसानी से चेक कर सकते हैं। यह फीचर आपको बताता है कि आपके इलाके की हवा कितनी सुरक्षित या खतरनाक है।सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है प्रदूषण?सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत के कई राज्यों में हवा की गुणवत्ता अक्सर खराब हो जाती है। इसका मुख्य कारण क्रॉप बर्निंग (पराली जलाना), ठंडी हवाएं और टेम्प्रेचर इनवर्जन होता है। इन परिस्थितियों में प्रदूषक कण हवा में ही फंसे रह जाते हैं और वातावरण जहरीला बन जाता है। ऐसे समय में मॉर्निंग वॉक, आउटडोर ट्रिप या किसी भी बाहरी गतिविधि से पहले AQI चेक करना जरूरी हो जाता है, ताकि आप अपनी सेहत की सुरक्षा कर सकें।इसे भी पढ़ें: Tech Tips: नया लैपटॉप खरीद रहे हैं? जानें कितनी स्टोरेज है आपके लिए सहीGoogle Maps पर AQI फीचर क्या है?Google Maps का Air Quality फीचर यूजर्स को उनके आसपास और किसी भी लोकेशन की वायु गुणवत्ता की जानकारी देता है। यह फीचर कलर-कोडेड सिस्टम पर काम करता है, जिससे आप एक नजर में हवा की स्थिति समझ सकते हैं।- हरा (Green): हवा अच्छी और सुरक्षित है- पीला (Yellow): सामान्य स्तर की हवा- नारंगी (Orange): संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक- लाल (Red): खराब और अस्वस्थ हवा- गहरा लाल (Dark Red/Maroon): बेहद खतरनाक प्रदूषणइस फीचर की मदद से आप अपने घर, ऑफिस, यात्रा स्थल या किसी भी शहर की रियल टाइम एयर क्वालिटी देख सकते हैं।मोबाइल ऐप में AQI कैसे चेक करें?अगर आप स्मार्टफोन पर Google Maps इस्तेमाल करते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:स्टेप 1:सबसे पहले अपने फोन में इंस्टॉल Google Maps ऐप को अपडेट करें। इसके बाद ऐप ओपन करें।स्टेप 2:स्क्रीन के दाईं ओर आपको Layers (लेयर्स) का आइकन दिखाई देगा। इस पर टैप करें।स्टेप 3:अब Air Quality ऑप्शन को चुनें। इसके बाद मैप पर अलग-अलग रंग दिखाई देने लगेंगे।स्टेप 4:अगर आपके इलाके में रेड या डार्क रेड रंग दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि हवा बेहद खराब है। वहीं ग्रीन रंग बेहतर एयर क्वालिटी दर्शाता है।स्टेप 5:आप मैप पर किसी भी जगह टैप करके उस लोकेशन का AQI डिटेल में देख सकते हैं।डेस्कटॉप या वेबसाइट पर AQI कैसे देखें?अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी AQI देखना बहुत आसान है।1. Google Maps वेबसाइट ओपन करें।2. नीचे या साइड में दिए गए Layers आइकन पर क्लिक करें।3. Air Quality ऑप्शन सिलेक्ट करें।4. अब मैप पर रंगों के जरिए अलग-अलग जगहों की हवा की गुणवत्ता दिखने लगेगी।इस तरह आप घर बैठे किसी भी शहर या इलाके की एयर क्वालिटी आसानी से चेक कर सकते हैं।बाहर निकलने से पहले जरूर रखें ध्यानसर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर तेजी से बदल सकता है। इसलिए अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं—जैसे मॉर्निंग वॉक, ट्रैवल या आउटडोर एक्टिविटी—तो पहले AQI जरूर चेक करें। अगर एयर क्वालिटी खराब हो, तो बाहर निकलते समय मास्क पहनें, ज्यादा देर तक बाहर न रहें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।Google Maps का यह फीचर न केवल आपकी यात्रा को सुरक्षित बनाता है, बल्कि आपको स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से भी बचाने में मदद करता है। अब जब भी बाहर जाने की सोचें, पहले अपने इलाके की हवा का हाल जरूर जान लें।- डॉ. अनिमेष शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    Women's Day पर आएगा पंजाब का बजट, CM Mann बोले- PM Modi कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं?
    Next Article
    India vs South Africa, T20 World Cup 2026: 111 पर ऑल आउट हुई टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment