Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदलते मौसम के साथ अस्पतालों में भीड़ बढ़ी:करीब दोगुने हुए मरीज, जुकाम-बुखार के मरीज बढ़ रहे

    1 hour ago

    1

    0

    जिले में मौसम परिवर्तन का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में पहले जहां प्रतिदिन ओपीडी 200 से 300 के बीच रहती थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 450 तक पहुंच गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों की संख्या में यह बढ़ोतरी मौसम में आए बदलाव के कारण हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस समय सबसे अधिक बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार और दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बच्चों का समुचित इलाज किया जा रहा है और उनके अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना, साफ-सफाई का ध्यान रखना और खानपान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। वहीं वयस्क मरीज भी मौसमी बुखार, बदन दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में अचानक हो रहे बदलाव से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पांडेय ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या में वृद्धि स्वाभाविक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचाव करें। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी है, ताकि बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में छात्राओं से 'बैड टच' का आरोप:इंचार्ज शिक्षक निलंबित, जांच में अश्लील हरकत की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई
    Next Article
    मेरठ में मस्जिद में तरावीह के बाद विवाद, VIDEO:दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment