Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर, 3 आरोपी 11 दिन बाद भी फरार:एक एनकाउंटर में ढेर, 6 जेल में, पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात

    15 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के 11 दिन बाद भी अभी पुलिस की पकड़ से 3 नामजद आरोपी दूर हैं। कोर्ट में तीनों आरोपियों ने सरेंडर की अर्जी दायर किए हुए हैं। हालांकि अभी तक तीनों आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया है। सिविल ड्रेस पर पुलिसकर्मियों को कोर्ट के बाहर तैनात किया गया है। बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के 6 आरोपी जेल पहुंच चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। हत्याकांड के 3 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। हत्याकांड में नामजद 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। तीनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दायर की है, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं मृतकों और सभी आरोपियों के घरों पर मातम पसरा हुआ है। दोनों पक्षों में तनाव पूरी तरह है। एहतियात के तौर पर मृतकों और आरोपियों के घरों पर पुलिस सुरक्षा तैनात है। कोई भी पूरे मामले में बात नहीं कर रहा है। दोनों के घरों में महज 200 मीटर की दूरी है, जिसके कारण पुलिस प्रशासन अभी भी अलर्ट है। बुलंदशहर पुलिस ने ट्रिपल मर्डर में मुख्य आरोपी जीतू सैनी के समेत 10 आरोपियों को नामजद किया था। इसमें मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जबकि मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को हाफ एनकाउंटर के बाद जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी रूपेश सैनी और नरेश सैनी को पुलिस जेल भेज चुकी है। मनीष सैनी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। इस हत्याकांड के 3 आरोपी रवि सैनी, अनुज सैनी और सौरभ सैनी अभी भी फरार चल रहे हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर हो चुका है, जबकि 6 अन्य आरोपी जेल में हैं। हत्याकांड के फरार 3 आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुझे सुकून है अपराधी अपने अंजाम तक पहुंचा:सऊदी से लौटा पति बोला- पुलिस ने मुझे न्याय दिलाया, मुझे आमिर पर पहले से था शक
    Next Article
    झांसी में शराब के नशे में युवक ने जहर खाया:बड़े भाई से बोला- मुझे बचा लो, इलाज के दौरान हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment