Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर- दो और आरोपियों का हाफ एनकाउंटर:DVR बरामद कराने ले गई थी पुलिस, दफ्न असलहों से किया फायर, मुख्य आरोपी समेत 5 अब भी फरार

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के दो और आरोपियों को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करके गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जिम के सीसीटीवी का डीवीआर और हत्या में इस्तेमाल दोनों असलहे भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी भी फरार है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- दोनों आरोपियों को रात 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में दोनों से डीवीआर की लोकेशन ली गई, जो घटना के बाद ही गायब था। दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस डीवीआर बरामद करने गई थी। डीवीआर को आरोपियों ने मुंडा खेड़ा नहर के पास जमीन में दफना दिया था। बगल में ही आरोपियों ने हत्याकांड में इस्तेमाल तमंचा और पिस्टल भी दफनाए थे। डीवीआर निकालने के बहाने आरोपियों ने दफ्न असलहे निकालकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से काउंटर फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। ये दोनों मुख्य आरोपी जीतू सैनी के दोस्त थे, साथ मिलकर पॉटरी फैक्ट्री चलाते थे। अब तक पुलिस 5 आरोपियों मयंक सैनी, रिंकू सैनी, रूपेश सैनी, नरेश सैनी, भारत सैनी को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी समेत 5 फरार हैं। पहले जानिए कैसे पकड़े गए दोनों आरोपी... एसएसपी ने बताया- खुर्जा नगर में 5 दिन पहले हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी मयंक सैनी को रविवार रात पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था। साथ में रूपेश सैनी और नरेश सैनी को भी पकड़ा था। मयंक की निशानदेही पर मंगलवार रात पुलिस ने दो और आरोपियों सुभाष रोड निवासी रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश पुत्र महेशचन्द्र सैनी और भारत सैनी पुत्र प्रेमचन्द्र सैनी की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने रात 11 बजे घेराबंदी कर दोनों को सुभाष नगर से गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ के दौरान दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जिम के सीसीटीवी के डीवीआर की लोकेशन का पता चला, जो घटना के दिन से ही गायब था। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर रात 1 बजे मुंडा खेड़ा नहर के पास पहुंची। दोनों डीवीआर के लिए खोदाई कर रहे थे, पास में ही उन्होंने हत्या में इस्तेमाल एक तमंचा और एक पिस्टल भी दफना रखे थे। उन्होंने जमीन से असलहे निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और काउंटर फायर किया। जिसमें दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इन्हीं की पॉटरी फैक्ट्री से शुरू हुआ इगो क्लैश, बना हत्या की वजह पुलिस ने बताया- रिंकू और भारत पार्टनर शिप में सुभाष नगर में एक पॉटरी फँक्ट्री चलाते हैं। शनिवार को मुख्य आरोपी जीतू सैनी ने अपने बर्थडे के लिए पहले इन्हीं के पॉटरी फैक्ट्री में केक कटिंग की थी, जिसमें अमरदीप, मनीष और आकाश को नहीं बुलाया था। इसके बाद शनिवार रात ही अमरदीप ने जिम में केक कटिंग का प्रोग्राम रख लिया। जिसमें जीतू सैनी, मयंक सैनी, रूपेश सैनी, रिंकू सैनी, भारत सैनी और नरेश सैनी को बुलाया। जीतू ने इसे अपने इगो पर ले लिया। उसे लगा अमरदीप अपना दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहा है। केक कटिंग के बाद अमरदीप, जीतू के चेहरे पर जबरन केक लगाने लगा, जिस पर विवाद शुरू हो गया। जीतू और उसके साथियों ने पहले अमरदीप और उसके दोस्तों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, इसके बाद और मनीष ने गोली मारकर अमरदीप, मनीष और आकाश सिंह की हत्या कर दी। जीतू की VIDEO REEL- मारूंगा जरूर...अपने बचने का जुगाड़ राखियो इस दौरान मुख्य आरोपी जीतू की एक VIDEO REEL सामने आई है। जिसमें पर जिम में वर्कआउट करता दिख रहा है। साथ में अपने दोस्तों के साथ जिम से निकलता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बजता सुनाई दे रहा है- मारूंगा जरूर...अपने बचने का जुगाड़ राखियो... बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से कुछ दिन पहले का है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी और अपना दबदबा दिखाने के लिए इस तरीके की रील बनाते थे। फिलहाल जीतू फरार है, उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि जीतू का शनिवार को बर्थडे था। उसने पार्टी में दोस्तों को बुलाया था। मेरा भाई मनीष सैनी (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे अमरदीप सैनी (32) पार्टी में शामिल होने गए थे। चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मेरे भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। भाई के दोस्त और जिम संचालक रूपेश सैनी ने मुझे फोन कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शाम 4 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शवों को कड़ी सुरक्षा में घर लाया गया। शाम करीब 6 बजे तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी जीतू ने मयंक के तमंचे से फायरिंग की। वारदात के बाद वे CCTV का डीवीआर अपने साथ लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने जीतू-मयंक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लालगंज सीट पर सपा की पहली पसंद विधायक बेचई:भाजपा से अरिमर्दन आजाद पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से हरिश्चंद्र गौतम
    Next Article
    पीलीभीत टनकपुर रोड पर बिजली पोल में आग, VIDEO:शॉर्ट सर्किट से लगी, कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment