Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टनकपुर रोड पर बिजली पोल में आग, VIDEO:शॉर्ट सर्किट से लगी, कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत शहर के टनकपुर रोड स्थित गुप्ता भवन के सामने मंगलवार देर रात एक बिजली के पोल में आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात बिजली के खंभे में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद जोरदार स्पार्किंग शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते आग का विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलीं और पोल पर लगे तारों के जाल तथा पूरी बिजली की लाइन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। स्थानीय निवासियों ने तत्काल बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे इलाका काफी देर तक अंधेरे में रहा। इस घटना में बिजली की मुख्य लाइन और पोल पर लगे उपकरण बुरी तरह जल गए। टनकपुर रोड से जुड़े कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली के तारों की जर्जर हालत के कारण अक्सर स्पार्किंग होती रहती है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर- दो और आरोपियों का हाफ एनकाउंटर:DVR बरामद कराने ले गई थी पुलिस, दफ्न असलहों से किया फायर, मुख्य आरोपी समेत 5 अब भी फरार
    Next Article
    मेंहनगर सीट पर सपा की पहली पसंद अजीत सरोज:भाजपा से ननकू राम सरोज और बसपा से पंकज कुमार; जानिए विधायक पूजा का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment