Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिल्वेश्वरनाथ मंदिर में महादेव को लगाया भांग- खीर का भोग:मेरठ में शिवरात्रि पर की गई विशेष पूजा, शाम तक भी शिवालयों में लगी रही लंबी लाइन

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सदर बाजार स्थित ऐतिहासिक श्री बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं की लंबी कतारे लगी दिखाई दी जो शाम तक भी ऐसी ही बनी रही। मंदिर का प्रांणन “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भांग और खरी का लगा भोग जलाभिषेक के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में भगवान शिव को मखाने की खीर और भांग का भोग अर्पित किया। पुजारी हरिश्चंद्र जोशी एवं रूपक जोशी ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया। भोग अर्पण के बाद आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में भोग प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रही। सौभाग्य है शिवरात्रि पर सेवा- विजय गोयल भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता और श्रद्धा भाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, पारस गोयल, संजय, शिव सुदन, रूपक जोशी सहित अनेक श्रद्वालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल डीएम-एसपी ने 119 साल पुराने मंदिर में किया जलाभिषेक:श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए, जिलाधिकारी ने महाकाल बाबा को तिलक कर उठाई पालकी
    Next Article
    मविकला में सांसद से की पुस्तकालय, बस स्टॉप की मांग:ग्रामीणों ने गांव में शिक्षा और परिवहन सुविधाओं के अभाव पर भेजा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment