Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल डीएम-एसपी ने 119 साल पुराने मंदिर में किया जलाभिषेक:श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए, जिलाधिकारी ने महाकाल बाबा को तिलक कर उठाई पालकी

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में महाशिवरात्रि के अवसर पर डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिव बारात का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ महाकाल बाबा की पालकी यात्रा में शामिल हुए। रविवार को संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के सादात बाड़ी गांव स्थित 119 साल पुराने श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर में आए लाखों श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। देखें तीन फोटो इस दौरान एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार और ग्राम प्रधान लाखन यादव भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद अधिकारी कस्बा बहजोई पहुंचे, जहां डीएम ने महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पालकी यात्रा का आरती और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने महाकाल बाबा की पालकी को उठाकर नगर भ्रमण कराया, जिसमें डीएम भी शामिल हुए और पालकी को कंधे पर उठाकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाएं भजनों पर नृत्य कर रही थीं, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया। महाकाल की यह पालकी यात्रा रघुनाथ मंदिर चौकीपार से शुरू होकर पुराना डाकखाना रोड, नया बाजार चौक, पुराना बाजार, आर्य समाज रोड, गोलागंज, ब्रह्म बाजार और इस्लामनगर चौराहे से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर अनाज मंडी समिति में समाप्त हुई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जनपद में 10 प्रमुख मंदिरों में मेले का आयोजन किया गया है, जबकि 125 छोटे मंदिरों सहित सभी मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। प्रमुख मंदिरों पर 27 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सादात बाड़ी स्थित श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जहां ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। डीएम ने यह भी बताया कि उनके और एसपी के अलावा सभी अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CRPF जवान का पत्नी का वादा-इस बार होली जमकर खेलेंगे:तिरंगे में लिपटकर बलिया आया शव; पत्नी बेसुध, चार साल की बेटी रोती रही
    Next Article
    बिल्वेश्वरनाथ मंदिर में महादेव को लगाया भांग- खीर का भोग:मेरठ में शिवरात्रि पर की गई विशेष पूजा, शाम तक भी शिवालयों में लगी रही लंबी लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment