Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के डॉ. ज्ञानदेव सिंह ISVS उपाध्यक्ष चुने गए:बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर है तैनाती

    3 hours ago

    1

    0

    बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानदेव सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ वेटरनरी सर्जरी (ISVS) का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनका चयन जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ। डॉ. सिंह के इस पद पर चुने जाने से उनके गृह जनपद बलिया में खुशी का माहौल है। उनके पैतृक गांव कुसौरी कला में ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन उनके महत्वपूर्ण शोध और शैक्षणिक योगदान के आधार पर किया गया है। वह रेवती के कुसौरी कला गांव के निवासी हैं। डॉ. सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बलिया से और इंटरमीडिएट की शिक्षा गवर्नमेंट कॉलेज इलाहाबाद से पूरी की। उन्होंने पंतनगर यूनिवर्सिटी से वेटरनरी साइंस में ग्रेजुएशन किया और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली से शोध में उपाधि प्राप्त की। वह दो बार नेट भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। वर्ष 2011 में डॉ. सिंह की नियुक्ति बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई थी। उनके पिता कमल प्रसाद सिंह रेवती इंटरमीडिएट कॉलेज, रेवती से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, और माता रिद्धि सिंह गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई गुरुदेव सिंह शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय बिजुलीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. सिंह के चयन पर मनीष श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार सिंह, गुरुदेव सिंह, डॉ. घनश्याम चौबे, राजेश कुमार सिंह, राजन सिंह (पूर्व प्रधान), आरती सिंह, ममता सिंह, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, देवेश सिंह, अमित सिंह, अरविंद तिवारी, अजीत प्रताप यादव, सुमित कुमार सिंह, संजय सिंह, शिवराम सिंह और इंद्र मोहन सिंह (पूर्व प्रधान) सहित कई जनपद वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब्रिस्तान में प्रधान के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला:हरदोई में तीन नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article
    मादक पदार्थ तस्करों के मददगार दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड:ADCP ने की गोपनीय जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment