Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप:शौच के लिए घर से निकली थी, 6 युवकों ने किया रेप, पुलिस रक्षा में दिलाया एग्जाम

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बलिया में 10वीं बोर्ड की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग शाम में शौच के लिए खेत गई थी। तभी गांव के 6 युवकों ने उसे दबोच लिया। घसीटते हुए सूनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से रेप किया। घटना 15 फरवरी की है, पर मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा का हाथ तेज दर्द करने लगा। उसने परिवार को कहा- मैं कल बोर्ड एग्जाम कैसे दूंगी? परिजनों के पूछने पर उसे गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया- आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी है। इसी डर के कारण उसने बात को छिपाए रखा। फिलहाल पीड़िता के परिजनों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना स्थल की जांच की। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में नाबालिग को बोर्ड एग्जाम के लिए उसके परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, आज ही एग्जाम देने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। घटना जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर गड़वार थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय पीड़ित नाबालिग 10वीं की छात्रा है। वह 15 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे शौच के लिए घर से खेत की ओर निकली थी। इसी दौरान बीच रास्ते में गांव के ही 6 युवकों ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर जबरन खेत की ओर ले गए। जहां सभी युवकों ने बारी-बारी से छात्रा का रेप किया। वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने चीखने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे धमकाया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा- अगर पुलिस में शिकायत की तो तुम्हारे पिता और भाई-भाभी को जान से मार देंगे। तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे... कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। छात्रा को बदहवास हालत में छोड़ कर आरोपी मौके से भाग निकले। छात्रा अपने घर पहुंची, पर डर के चलते उसने 3 दिनों तक यह बात परिवार से छिपाए रखी। एग्जाम के लिए जाने से पहले खुलासा छात्रा का गुरुवार को 10वीं बोर्ड का एग्जाम था। बुधवार रात उसने परिवार को बताया- हाथ में तेज दर्द हो रहा है, कल पेपर कैसे लिखूंगी? जब परिजनों ने काफी दबाव देकर कारण पूछा तो छात्रा ने अपनी भाभी को गैंगरेप की घटना की पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने बुधवार देर रात पुलिस को शिकायत की। गुरुवार सुबह एसपी ओमवीर सिंह और गड़वार थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा की निशानदेही पर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और रेप में मुकदमा दर्ज किया पुलिस की सुरक्षा में दिलाई परीक्षा एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर गड़वार पुलिस फोर्स की सुरक्षा में छात्रा को उसके 10वीं बोर्ड के एग्जाम के लिए उसके एग्जाम सेंटर पहुंचाया गया। परीक्षा केंद्र के बाद छात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर दो सिपाही भी तैनात किए गए हैं। भाभी बोली- मेरी ननद को न्याय चाहिए छात्रा की भाभी ने बताया- गांव के 6 लड़के हमारी ननद के साथ 15 फरवरी को गैंगरेप किए हैं। कल रात मेरी ननद ने बताया- हाथ दर्द कर रहा है, कल 10वीं का एग्जाम कैसे दूंगी। मैंने हाथ देखा और शरीर पर चोट के दूसरे निशान देखे तो शक हुआ। दबाव देकर पूछने पर ननद ने बताया- गांव में अहीर समाज के 6 लड़के मेरा गैंगरेप किए हैं। वीडियो बनाकर धमकी दिए हैं कि अगर पुलिस को बताया तो हमारे पापा-भैया सबको मार देंगे। हमारा वीडियो वायरल कर देंगे। इसीलिए हम 3 दिन तक नहीं बताए। बकौल भाभी- मेरी ननद ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हमने थाने में शिकायत कर दी है। पुलिस जांच कर रही है। एसपी साहब ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसपी बोले- जो भी दोषी होगा, कठोरतम कार्रवाई करेंगे एसपी ओमवीर सिंह ने बताया- छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत की थी। आज हम लोगों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। छात्रा को पुलिस सुरक्षा में एग्जाम दिलाने भेजा गया है। फिलहाल छात्रा ने 4 लड़कों का नाम बताया है, सभी फरार हैं। आज एग्जाम के बाद छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना में जो भी शामिल हैं, सभी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में एक और महिला की आंख की रोशनी गई:दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था, अब तक 9 मरीजों की आंख निकाली जा चुकी
    Next Article
    नोएडा में 108 एंबुलेंस के स्टॉफ सूझबूझ से बची जान:कॉल मिलते ही पहुंची, प्राइमरी ट्रीटमेंट कर जिला अस्पताल तक पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment