Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह:कानपुर देहात में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन, सरकार पर तानाशाही का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के अकबरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सत्याग्रह किया। यह लाठीचार्ज हाल ही में 'मनरेगा बचाओ संघर्ष' के तहत हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं पर हुआ था। जिला अध्यक्ष अमरीश सिंह गौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अकबरपुर स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने शांतिपूर्वक धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की कार्रवाई को निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध पर लाठीचार्ज करना सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर 'हिटलरशाही रवैया' अपनाने और जन आवाज को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन जनता का अधिकार है और इसे बल प्रयोग से कुचला नहीं जा सकता। जिला अध्यक्ष अमरीश सिंह गौर ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा, तो कांग्रेसजन आंदोलन को और तेज करेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्वक सत्याग्रह समाप्त किया। इस दौरान विमल शुक्ला, के.जी. पांडेय, रमाकांत शुक्ला, मनोरमा संखवार, बसंत लाल, बृजेंद्र यादव, गोविंद यादव, नीलम दिवाकर, पिंटू दिवाकर, राजेंद्र सचान, धर्मवीर संखवार, सोनू गौतम और जगदीश यादव एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जगमोहन में बांके बिहारी, गर्भग्रह में लगा था ताला:गोस्वामियों में विवाद, कमेटी अध्यक्ष बोले- इससे श्रद्धालुओं को आसानी से होंगे दर्शन
    Next Article
    बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:नोएडा निवासी भांजे की शादी में शामिल होने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment