Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 252 जोड़ों का सामूहिक विवाह:प्रभारी व परिवहन मंत्री ने दिया आशीर्वाद, दूल्हा दुल्हन को दिए गिफ्ट

    15 hours ago

    1

    0

    बलिया में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। यह कार्यक्रम राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रभारी मंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और अपने हाथों से 24 प्रकार की उपहार सामग्री वितरित की। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों ने गरीब परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने बताया कि अब किसी गरीब की बेटी का विवाह आर्थिक अभाव में नहीं रुकता, जबकि पहले परिवारों को जमीन बेचनी पड़ती थी या गहने गिरवी रखने पड़ते थे। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार केवल विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक व्यापक योजनाएं चला रही है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी नवविवाहित 252 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। मौके पर किया गया पंजीकरण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि विवाह पंजीकरण के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी नवदंपति विधिवत पंजीकरण करा सकें। गरीब परिवारों की बेटियों के लिए विशेष रूप से ब्यूटी पार्लर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनवरी और फरवरी में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। यदि और आवेदन प्राप्त होते हैं तो मार्च में भी एक और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 17 विकास खंडों के लाभार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ ओजस्वी राज, सुनीता श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, कोषाधिकारी आनंद दुबे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडल रेल प्रबंधक ने बलिया स्टेशन का निरीक्षण किया:बलिया में अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की
    Next Article
    गोरखपुर में नष्ट कराई गई 10 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई:होली को देखते हुए हुई कार्रवाई; लाइसेंस निलंबित होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment