Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैसड़ा का बनवासी टोला बनेगी मॉडल कॉलोनी:अमेठी में अग्निकांड पीड़ितों को मिलेंगे पक्के आवास, DM कर रहे मॉनिटरिंग

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी तहसील क्षेत्र के बैसड़ा गांव में एक साल पहले आग से तबाह हुए बनवासी टोला को योगी सरकार मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित कर रही है। यहां अग्निपीड़ितों को पक्के आवास के साथ सड़क, नाली, पार्क, गोबर गैस प्लांट, पशु शेड और सोलर लाइट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी संजय चौहान स्वयं इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं। पिछले साल 18 मार्च को बैसड़ा गांव के बनवासी टोला में भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 16 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए थे, जिससे मकान मालिकों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया था। घटना के बाद समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लगातार गांव का निरीक्षण कर पीड़ितों के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया, जिसके परिणामस्वरूप यह मॉडल कॉलोनी परियोजना शुरू हुई। अग्निकांड में प्रभावित हुए 16 परिवारों को अब सरकार की ओर से स्थायी रूप से बसाया जा रहा है। ये परिवार मुख्य रूप से मजदूरी और दोना-पत्तल बनाने का काम करते हैं। पहले इनके कच्चे आवास सरकारी भूमि पर बने थे। अब इन सभी 16 पीड़ितों को पास की ही एक सरकारी भूमि पर स्थापित किया जा रहा है। प्रत्येक पीड़ित परिवार को 16x50 फीट का एक-एक प्लॉट आवंटित किया गया है। इन प्लॉट्स पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अतिरिक्त, मुख्य सड़क से इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण भी किया जाएगा। कॉलोनी में एक पार्क भी बनाया जाएगा। पास में ही एक गोबर गैस प्लांट और पशु शेड का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे ग्रामीण अपने पशुओं को सुरक्षित रख सकेंगे। इसके साथ ही, विधायक निधि से यहां सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। वहीं पूरे मामले पर डीएम संजय कुमार चौहान ने कहा कि बीती साल बैसड़ा गांव में एक भीषण अग्निकांड हुआ था जिसमें 16 घर पूरी तरह प्रभावित हुए थे। मेरे द्वारा खुद निरीक्षण किया गया जिसके पास पाया गया कि उनके पास रहने की जगह भी नहीं है जिसके बाद पास में ही एक ग्राम समाज की जमीन पर सभी 16 लोगों को स्थापित किया जा रहा है। इन लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी दिए जा रहे हैं साथ ही यहां पर पार्क नाली इंटरलॉकिंग जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।वही इस प्रोजेक्ट के जेई अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां सभी एक जमीन दी गई है और एक कालोनी विकसित की जा रही है की सबके घर एक लाइन में बने।बीच मे पार्क भी बनाया जाएगा।यहां इंटर लॉकिंग और ओपन जिम भी बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत:आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया
    Next Article
    आगरा में कैफे संचालक समेत तीन युवक लापता:24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज, परिजन परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment