Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती:191 अभ्यर्थिनियां पात्र घोषित, आपत्तियों का समाधान हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के विकास खंड नगरा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कुल 191 अभ्यर्थिनियों को पात्र घोषित किया गया। बैठक का उद्देश्य चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना था। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, बलिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी, नगरा और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आवेदन करने वाली अभ्यर्थिनियां भी शामिल हुईं। 191 अभ्यर्थिनियां आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए पात्र पाई गईं बैठक की शुरुआत में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शासनादेश दिनांक 17 सितंबर 2025 के तहत निर्धारित चयन मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद सभी आवेदनों का लाइव प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने केंद्रवार पात्र अभ्यर्थिनियों की सूची सार्वजनिक रूप से साझा की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभ्यर्थिनियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों और शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बाल विकास परियोजना नगरा के अंतर्गत कुल 191 अभ्यर्थिनियां आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए पात्र पाई गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में SIR के बाद 13. 20 लाख मतदाता:सैयदराजा में सबसे कम और भाजपा विधायक के मुगलसराय विधानसभा में सर्वाधिक नाम कटे
    Next Article
    सुल्तानपुर में शराब दुकान से लाखों की चोरी:शटर तोड़कर कैश और शराब लेकर फरार, मौके पर दो बाइकें छोड़कर भागे बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment