Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में SIR के बाद 13. 20 लाख मतदाता:सैयदराजा में सबसे कम और भाजपा विधायक के मुगलसराय विधानसभा में सर्वाधिक नाम कटे

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशित कर दिया हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि अब जनपद के चारों विधानसभा में कुल 1320890 मतदाता हैं। जबकि एसआईआर से पहले 1488821 मतदाताओं का नाम दर्ज था। एसआईआर के बाद सबसे अधिक नाम भाजपा विधायक रमेश जायसवाल की मुगलसराय विधानसभा में काटे गए हैं। मुगलसराय में 55171 मतदाताओं का नाम एसआईआर के बाद सूची से हट गया गया। जबकि सबसे कम भाजपा के विधायक सुशील सिंह की सैयदराजा विधानसभा में कटा हैं। सैयदराजा विधानसभा में एसआईआर के बाद 33161 नाम सूची से हटाया गया हैं। आपको बता दें कि जनपद में एसआईआर के बाद चारों विधानसभा में कुल 1320890 मतदाता हैं। इसमें मुगलसराय विधानसभा में 369601, सकलडीहा विधानसभा में 300850, सैयदराजा में 306859 और चकिया विधानसभा में 343580 मतदाता हैं। एसआईआर के बाद चारों विधानसभा में कुल 167931 मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया हैं। इसमें सर्वाधिक मुगलसराय विधानसभा में 55171, सकलडीहा में 42675, चकिया में 36924 तथा सैयदराजा विधानसभा में 33161 मतदाताओं का नाम हटाया गया हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के अनुसार एसआईआर के दौरान 70399 नये मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। नो मैपिंग के मतदाताओं का विलोपन की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए 10 अप्रैल को अन्तिम रूप से निर्वाचक नामावली तैयार की गयी है। अब पूरे जनपद में कुल 1320890 मतदाता है। जिसमें कुल 719567 पुरुष मतदाता तथा 601294 महिला मतदाता तथा 29 थर्ड जेण्डर के रूप में मतदाता पंजीकृत है। बताया कि पहले जनपद में जेण्डर रेशियो 829 था, परन्तु एसआईआर के बाद बढ़कर कुल 836 हो गया है। इसी प्रकार युवा मतदाता की संख्या 3413 से बढ़कर कुल 14021 हो गया है तथा मतदेय स्थलों की संख्या 1691 है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के दौरान मेहनत कार्य करके भाजपा सरकार के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसलिए हम लोगों के अपने वोटरों का नाम कटने से बचा लिया हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय कुमार नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे:फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन किया, स्टार कास्ट भी साथ थी
    Next Article
    बलिया में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती:191 अभ्यर्थिनियां पात्र घोषित, आपत्तियों का समाधान हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment