Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन:अपूर्वा नर्सिंग होम में मरीज की हुई थी मौत, छात्र नेता आंदोलन पर उतरे

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न निजी चिकित्सालयों में हुई मौत के मामलों को लेकर शनिवार शाम छात्र और छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपूर्वा नर्सिंग होम के डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी और शहीद चौक पार्क में प्रदर्शन किया। छात्रों और छात्र नेताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठकर दोषी चिकित्सकों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने 'अनीषा को न्याय दो', 'दोषियों को फांसी दो' और 'जिला प्रशासन मुर्दाबाद' जैसे नारे भी लगाए। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि बलिया की बेटी को न्याय कब मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन लगातार चल रहा है और अब यह छात्र आंदोलन से जन आंदोलन में बदल रहा है। झुन्नू ने जोर देकर कहा कि जब तक दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बलिया के अस्पतालों को 'स्लॉटरहाउस' बताते हुए जिला प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और हाल ही में नगरा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का भी जिक्र किया। नागेन्द्र सिंह झुन्नू ने आरोप लगाया कि आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने के पीछे किसी जनप्रतिनिधि का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस छोटे-मोटे मुकदमों में 'हाफ एनकाउंटर' कर रही है, जबकि ऐसे गंभीर मामलों में डॉक्टरों को पैसे लेकर बचाया जा रहा है। यह मामला शहर स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम से जुड़ा है, जहां पथरी के ऑपरेशन के दौरान देवकली निवासी 24 वर्षीय अनीषा राय की मृत्यु हो गई थी। अनीषा के पति शिवांशु राय ने आरोप लगाया था कि डॉक्टरों ने लेजर विधि से ऑपरेशन का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बजाय पेट का बड़ा ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से अनीषा की हालत बिगड़ गई और उनकी जान चली गई। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पांच चिकित्सकों, डॉ. ज्योत्स्ना सिंह, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. संजय सिंह और डॉ. रोहन गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया था और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की थी। हालांकि, पुलिस द्वारा आज तक आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे छात्र, छात्रनेता और आमजन आंदोलित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में CM के दौरे से पहले जागा PWD:साल भर से टूटी रोड पर शुरू हुआ गड्‌ढे भरने का काम
    Next Article
    मऊ में कन्या जन्मोत्सव, 19 बच्चियों को बेबिकिट मिले:महिला कल्याण निगम अध्यक्ष ने माताओं को सुमंगला योजना के लिए प्रेरित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment