Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गांव का नाम बदलने की मांग:ग्रामीण बोले- 'तवायफ' शब्द से मुक्ति दिलाएं मुख्यमंत्री

    11 hours ago

    1

    0

    बलिया के पंदह ब्लॉक क्षेत्र स्थित रूपवार तवायफ गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अपने गांव का नाम बदलने की मांग की है। पूर्व प्रधान बच्चा सिंह ने बताया कि उनके गांव का नाम ब्रिटिश काल से ही राजस्व रिकॉर्ड में 'रूपवार तवायफ' दर्ज है। इस नाम के कारण ग्रामीणों को शिक्षा, नौकरी या शादी-विवाह के लिए बाहर जाने पर अपमान का सामना करना पड़ता है। 'तवायफ' शब्द देखते ही लोग उन्हें हीन भावना से देखते हैं। बच्चा सिंह ने बताया कि अंग्रेजों ने अपने मनोरंजन के लिए यहां तवायफों को बसाया था। यह कलंक आज तक चला आ रहा है, जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि 'रूपवार तवायफ' की जगह उनके गांव का नाम 'देवपुर' रखा जाए, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गांव में खुली बैठक भी हुई थी। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव तक को पत्र भेजा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि योगी सरकार गुलामी के दौर के नामों को बदलने का काम कर रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री इस कलंक को भी हटाकर उनके गांव का नाम 'देवपुर' करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में किन्नरों को बंधक बनाकर पीटा, बाल काटे:हमलावरों ने जेवर और नकदी लूट ली, पुलिस ने चारों को छुड़ाया
    Next Article
    सोनभद्र में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने सहित पांच सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment