Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने सहित पांच सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन

    10 hours ago

    1

    0

    आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) के पदाधिकारियों ने प्रयागराज में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यूनियन की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा दिलाना, वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह करना, पूरे भारत में शिक्षा एवं चिकित्सा निःशुल्क उपलब्ध कराना और किसानों का कर्ज माफ करना शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संत श्याम सुंदर दास ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 16 तारीख को पूरे भारत में यूनियन की सभी जिला इकाइयों द्वारा सरकार को इन मांगों से अवगत कराने के लिए ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। संत श्याम सुंदर दास ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह व्यापार समझौता किसानों के हित में नहीं है और इससे देश को कोई फायदा नहीं होगा। प्रदर्शन के दौरान प्रयागराज जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, मो० अनवर खान, सरोज देवी, राज देव, रामदास, देवी शरण, जगदीश, बाल गोविंद, अजय, बलवंत सिंह, रामकेश, फुलकुंवर, सीता कुंवर, सावित्री देवी, गणेश जायसवाल, केदार, प्रभा, मीना, सिरपति, रामेश्वर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गांव का नाम बदलने की मांग:ग्रामीण बोले- 'तवायफ' शब्द से मुक्ति दिलाएं मुख्यमंत्री
    Next Article
    मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार:पंचायत चुनाव के लिए बन रहे थे तमंचे, आरोपी के दो भाई संभल-मुरादाबाद में करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment