Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:सीतापुर पुलिस ने 20 घंटे में दबोचा, खेत में बेहोश मिली थी किशोरी

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के चर्चित मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। अभियुक्त का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की रखवाली कर रही नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में थाना अटरिया पर मुकदमा संख्या 125/26 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सतीश उर्फ छोटू पुत्र सुरेश निवासी ग्राम रमपुरवा मजरा नीलगांव थाना अटरिया क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बंदरिया बाजार से मिशनी जाने वाले रास्ते पर अकबरपुर मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा एवं आरोपी की गिरफ्तारी के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सतीश उर्फ छोटू घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था और उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CMO कार्यालय गेट पर मिला अज्ञात युवक का शव:देवरिया पुलिस पहचान और मृत्यु के कारणों की जांच में जुटी
    Next Article
    बलिया में माटीकला प्रशिक्षण, 10 जून तक करें आवेदन:15 लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, प्रतिदिन 250 स्टाइपेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment