Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मुठभेड़, बिजली तार चोरी के 7 बदमाश गिरफ्तार:दो के पैर में लगी गोली, तमंचा-चाकू और चोरी का तार बरामद

    17 hours ago

    2

    0

    बलिया में थाना सहतवार और बांसडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद बिजली के तार चोरी के आरोप में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सहतवार और कोतवाली बांसडीह पुलिस अकबरपुर गांव में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान समर्थपार की तरफ से आ रहे दो चार पहिया वाहनों को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक पुलिस को देखकर पीछे हटने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टिंकू कुमार शाह (पुत्र जय प्रकाश शाह, निवासी दुधैला, थाना सहतवार) और शमीम अंसारी उर्फ सोनू (पुत्र जैनुद्दीन अंसारी, निवासी उमरगंज बहेरी, थाना कोतवाली) के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश टिंकू शाह के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। शमीम अंसारी के पास से भी एक तमंचा, कारतूस, चोरी का तार, तार काटने का पिलास, आरी और रबर के ग्लव्स मिले। मौके से पांच अन्य साथियों - अरविन्द यादव (निवासी रसूलपुर कन्धावरा, गाजीपुर), मन्नू कुमार साह, रोहन कुमार पाण्डेय (निवासीगण समरथ पार, हल्दी, बलिया), फिरोज खान (निवासी उमरगंज, कोतवाली, बलिया) और अभिषेक उर्फ अंशु गौड (निवासी सरांक, बांसडीहरोड, बलिया) को भी गिरफ्तार किया गया। इन सभी के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पकड़ी गई पिकअप वाहन से चोरी का तार और यस क्रॉस गाड़ी से तार काटने के उपकरण भी मिले। एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने 26/27 मार्च की रात ग्राम दुधैला और 30/31 मार्च की रात ग्राम अकबरपुर से बिजली के तार व ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि वे चोरी किए गए तार को फिरोज खान को दिखाने और उसके बताए स्थान पर ले जाने के लिए आए थे। घायल बदमाशों का इलाज जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली:3 साल की बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
    Next Article
    नारंगी-गोरखपुर और कटिहार-अमृतसर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन:गर्मी में मिलेगी थोड़ी राहत, जानिए डेट और टइमिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment