Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में चोरी में नाकाम चोरों का मकान-मालिक पर हमला:अलमारी और लॉकर तोड़कर सामान भरते पहुंचे परिजन, CCTV खंगाल रही पुलिस

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर-महेशपुर में बंद मकान का दरवाजा तोड़कर दिनदहाड़े चोर घुस गए। चोरों ने घर का पूरा सामान खंगाल कर बोरे में भर लिया। जब सामान लेकर निकलने लगे तो मकान मालिक पहुंच गया। चोरी का विरोध करने और शोर मचाने पर चोरों ने मकान मालिक को जमकर पीटा। मकान मालिक ने घर में मौजूद दोनों चोरों को ललकारा तो चोर हमले के बाद फरार हो गए। पीड़ित ने पहले पड़ोसियों और फिर बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाकर कमरे खंगाले और पूरे मामले की पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चांदपुर-महेशपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रघुवंश नगर कॉलोनी में तीन सगे भाइयों अशोक सिंह, राज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह का संयुक्त मकान है। स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी रेनू सिंह किडनी ट्रांसप्लांट के इलाज के लिए इन दिनों बेटे प्रभात के साथ बैंगलोर गई हुई थी ओर दिन में मकान खाली था। दूसरे भाई राजकुमार सिंह व राजेश कुमार सिंह ने भी अपना नया मकान कहीं और बनवाया है। दोनों भाई अपने परिवार के साथ रात में अपने-अपने नए मकान पर थे। तीनों भाइयों का पूरा सामान रघुवंश नगर कॉलोनी के मकान के कमरों में बंद है। चोरों को मकान के खाली होने की भनक लग गई। गुरुवार की सुबह राजेश कुमार सिंह मकान पर पहुँचे।मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर घुसे तो बिखरा सामान देखकर भौचक्का रह गए। अंदर गए तो दो की संख्या में दुस्साहसी चोरों ने प्लास्टिक के बोरों में सामान पैक कर लिया था। चोरों को देखते ही राजेश ने उन्हें ललकारा तो चोरों ने हमला कर धक्का दे दिया। चोरों के अचानक से हुए हमले से मकान मालिक गिर पड़े और चोर फरार हो गए । घटना के बाद शोरगुल सुनकर जुटे कॉलोनी के लोगों ने घर में जाकर देखा तो 5 कमरों में रखी पूरी आलमारी व लगभग आधा दर्जन बक्शे का ताला टूटा हुआ था और पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था। मंडुवाडीह थाने से पहुंचे दरोगा सिपाही ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक की बेटी बोली-2027 में टिकट मिलेगा और चुनाव लडूंगी:4 साल से पिता नीलरतन पटेल बेड पर, कहा- PM की उम्मीदों पर खरे उतरे
    Next Article
    OTP के बिना हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट:बैंक-टेलीकॉम कंपनियां 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' लाएंगी; सिम-डिवाइस मैच नहीं हुए तो रुकेगा ट्रांजैक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment