Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में नो आयुष्मान, नो अनाज व्यवस्था लागू:डीएम ने 31 मार्च तक आयुष्मान कार्ड लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 9 लाख 84 हजार कार्ड बन चुके हैं, जबकि 7 लाख 11 हजार 584 कार्ड बनाए जाने बाकी हैं। इस कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए 'नो आयुष्मान, नो अनाज' व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिले में कुल 16 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्डधारकों और 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए 3 लाख 10 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। यह अभियान 15 जनवरी 2026 से चलाया जा रहा है। शासन स्तर से सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। जिन सीएचओ की ऑपरेटर आईडी बन चुकी है, उन्हें प्रतिदिन कम से कम 10 आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी सीएचओ को गांव-गांव जाकर कोटेदारों के सहयोग से पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही, तैयार किए गए कार्डों और शेष बचे कार्डों की सूची जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि "नो आयुष्मान, नो अनाज" व्यवस्था लागू कर दी गई है, और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ किया रूट:शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने और अतिक्रमण पर दी चेतावनी
    Next Article
    राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां देखने आज आएंगे CM:योगी रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे, अधिकारियों की मीटिंग बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment