Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां देखने आज आएंगे CM:योगी रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे, अधिकारियों की मीटिंग बुलाई

    13 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम कल दिनांक 12 मार्च को है। सीएम का आगमन लगभग 10 बजे राम कथा हेलीपैड पर होगा। इसके बाद वे वहां से हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे और उसके बाद श्रीरामजन्म भूमि परिसर में पहुंच कर प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद 19 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद पीएफसी सभागार में राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक तथा जनपद के प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री लगभग दोपहर 12 राम कथा हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। एडीजी जोन ने चंपत राय सहित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की सीएम की अयोध्या यात्रा की पूर्व संध्या परश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार, मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार एवं डीआईजी सोमेन बर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के जनपद अयोध्या आगमन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक श्रीराम जन्मभूमि परिसर के पीएफसी सभागार में आयोजित की गई।बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनिल मिश्रा, गोपाल, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे। बैठक में माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रोटोकॉल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए-एडीजी जोन अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल, मार्ग व्यवस्था, पार्किंग, यातायात डायवर्जन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी निखिल टी फुडे ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यह भी ध्यान दिया जाए कि दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में नो आयुष्मान, नो अनाज व्यवस्था लागू:डीएम ने 31 मार्च तक आयुष्मान कार्ड लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए
    Next Article
    पॉक्सो के दोषी को 12 साल की कैद:बलिया कोर्ट ने सुनाई साश्रम सजा, 10 हजार का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment