Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़:पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, छिनैती समेत कई मामलों में था वांछित

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से सेल्फ डिफेंस में की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बादमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया है। बांसडीह पुलिस सोमवार की रात में 11:30 बजे वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। तेज रफ्तार में भाग रहा बाइक सवार सारंगपुर मार्ग पर महुआ मोड़ के पास फिसलकर गिर गया। जब पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो, अपने आपको घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से सेल्फ डिफेंस में की गई फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के साथ हुई पूछताछ में घायल बदमाश पहचान दुही मुसी गांव निवासी दिलीप साहनी (31) पुत्र मन बहादुर साहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने 11 फरवरी को पवन कुमार की बाइक और 10 हजार रुपए की छिनैती की अपराध कबूल की है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी ने किया खुलासा वहीं, एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वह चोरी के साथ-साथ दुष्कर्म के एक मामले में भी वांछित रहा है। सुखपुरा थाना क्षेत्र की एक अन्य घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने आगे कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सडेन कार्डियक डेथ हिस्ट्री होने पर बच्चों की स्क्रीनिंग कराएं':हार्ट एक्सपर्ट बोले- सांस फूलने पर सतर्क रहें, लखनऊ में लेजर से होगा इलाज
    Next Article
    बांदा गैंगस्टर रिहाई मामले में SOG की जांच तेज:जेल में दोबारा खंगाले CCTV फुटेज, मुलाकातियों से पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment