Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी:सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित

    14 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर बलिया में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने की। यह बैठक जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेशानुसार आयोजित हुई। इसमें 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने लंबित मामलों के अधिकतम निस्तारण पर जोर दिया। सचिव तिवारी ने उपस्थित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के राजस्व वादों को सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निपटाने का प्रयास करें। इसके साथ ही लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि वे स्थानीय स्तर पर जनसहयोग प्राप्त कर आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें और लोगों को अपने मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सदर, बेल्थरारोड, बांसडीह, बैरिया, रसड़ा और सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में फीस बढ़ने पर AAP कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख:पुलिस टांगकर ले गई, प्रदर्शनकारी बोले- वीसी को 420 रुपए का डीडी भेजेंगे
    Next Article
    नगर-आयुक्त को नालियां भरी और ग्रीनबेल्ट पर मिला अतिक्रमण:जोनल स्वच्छता अधिकारी को नोटिस जारी, मौके पर हटाया अतिक्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment