Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर-आयुक्त को नालियां भरी और ग्रीनबेल्ट पर मिला अतिक्रमण:जोनल स्वच्छता अधिकारी को नोटिस जारी, मौके पर हटाया अतिक्रमण

    15 hours ago

    2

    0

    कानपुर में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-6 के अंतर्गत मामा तालाब ग्रीनबेल्ट, आवास विकास गुटैया क्रॉसिंग मोड़ मुख्य मार्ग, नेपाली मंदिर के पास और नक्षत्र वाटिका आवास विकास क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, नालियों में जलभराव और ग्रीनबेल्ट पर अतिक्रमण मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जोनल स्वच्छता अधिकारी को नोटिस जारी नेपाली मंदिर के पास और मामा तालाब से आवास विकास मोड़ तक नालियां पूरी तरह भरी मिलीं। कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा था, जिससे साफ प्रतीत हो रहा था कि कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। वहीं ग्रीनबेल्ट के अंदर भी भारी मात्रा में कूड़ा जमा मिला। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए जोनल स्वच्छता अधिकारी विजय शंकर शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर हटाया अतिक्रमण निरीक्षण के दौरान नेपाली मंदिर के पास ग्रीनबेल्ट पर अतिक्रमण भी मिला। इस पर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी, जोनल अभियंता और प्रभारी उद्यान को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उनके सख्त निर्देश पर उद्यान, जोनल और अभियंत्रण विभाग की टीम ने मौके पर ही अतिक्रमण हटा दिया। इसके अलावा नमक फैक्ट्री चौराहे के पास डबल पुलिया की ओर बड़ी मात्रा में सीएंडडी वेस्ट पड़ा मिला। नगर आयुक्त ने इसे तत्काल हटाने और संबंधित से यूजर चार्ज की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी:सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित
    Next Article
    नन्ही मानवी की पुकार पर डीएम पहुंचे बच्ची के घर:अफसरों को दिए रोड सही करने के निर्देश, बच्ची ने जिलाधिकारी से की थी अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment