Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक:प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, सुरक्षा का आश्वासन

    4 hours ago

    1

    0

    बलिया में आगामी त्योहारों, जैसे महाशिवरात्रि, रमजान और होली, को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में शासन और न्यायालय के शांति व सुरक्षा व्यवस्था संबंधी निर्देशों से अवगत कराया गया। उपस्थित सभी थाना क्षेत्रों के आमजन को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई। देखें, 3 तस्वीरें… बलिया पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिसकर्मी दुकानदारों और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग भी कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैर-इरादतन हत्या में पिता-पुत्र समेत 4 को सजा:दोषियों को 10-10 वर्ष की कैद, प्रत्येक पर 20 हजार रुपये जुर्माना
    Next Article
    जौनपुर में बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारी शुरू:जिलाधिकारी ने नकलविहीन परीक्षा के लिए दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment