Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:गाजीपुर के युवक समेत दो की जान गई, दो गंभीर रूप से घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के सरिया निवासी जयप्रकाश सिंह (40 वर्ष) पुत्र ललन सिंह और रसड़ा क्षेत्र के गौरपुरा निवासी दीपू गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। घायलों में गाजीपुर के कुठहन, शादियाबाद निवासी नितेश (17 वर्ष) पुत्र संतोष और बबलू (26 वर्ष) पुत्र देव सरण शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बबलू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रसड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवि किशन ने बंदर को खिलाई गुजिया, देखें VIDEO:बोले- का महादेव कइसे अइल ह!, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    Next Article
    अयोध्या में सहस्त्र लिंगम रामेश्वर भगवान का वाषिर्कोत्सव मनाया गया:रुद्राष्टाध्यायी का अखंड पाठ, सहस्त्र लिंगम का अभिषेक और हवन से सुवासित हुआ वातावरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment