Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में दोस्तों ने युवक को मारी गोली:बिहार के युवक को चार गोलियां लगीं, प्रेम प्रसंग का शक

    8 hours ago

    2

    0

    बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के पास रविवार रात दोस्तों ने 20 वर्षीय आर्यन यादव को गोली मार दी। बक्सर निवासी आर्यन को चार गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सीएचसी नरहीं ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया। यह घटना सोहांव गांव के सामने गंगा रेती के पास गंगा नदी जाने वाले रास्ते पर हुई। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर और सीओ राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि घायल युवक और गोली मारने वाले आरोपी दोनों बिहार प्रांत के निवासी हैं। पुलिस बक्सर के आरोपियों की तलाश कर रही है। आर्यन यादव ने पुलिस को बताया कि उसके ही कुछ दोस्त उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर लाए थे। उसने आरोप लगाया कि दोस्तों ने उसे छोड़ने के बहाने बुलाया और फिर उस पर चार गोलियां चला दीं। आर्यन ने गोली मारने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जो बक्सर के जासो रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि आर्यन यादव को गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आर्यन की हालत अब खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आर्यन यादव के दोस्त बम और बबलू यादव ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में दो पक्षों में चाकूबाजी, छह घायल:पांच जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    मोहसिना किदवई की शोक सभा में बेटी फरीदा भावुक:बोलीं- बाराबंकी से रूहानी नाता, अपनों का प्यार देख मिला सुकून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment