Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने 17 नई डायल-112 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई:जनपद की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मिलेगा बल

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 17 नई 'डायल-112' चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस विभाग के अनुसार, इन 17 वाहनों में से 9 पुराने और अनुपयोगी हो चुके वाहनों के स्थान पर शामिल किए गए हैं। शेष 8 नए वाहन जनपद के संवेदनशील थानों— देल्हूपुर, फतनपुर, कोतवाली नगर, लालगंज, कुंडा, जेठवारा, पट्टी और बाघराय को आवंटित किए गए हैं। आम जनता को समय पर सहायता मिल पाएगी एसपी दीपक भूकर ने बताया कि इन नए वाहनों के शामिल होने से 'इवेंट रिस्पॉन्स' और 'फुट पेट्रोलिंग' की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अब घटनास्थल तक पहले से अधिक तेजी से पहुंच सकेगी, जिससे आम जनता को समय पर सहायता मिल पाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि पुलिसिंग के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। भविष्य में भी पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा ताकि पुलिस बल हमेशा आधुनिक संसाधनों से लैस रहे। नई डायल-112 गाड़ियों के संचालन से आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई, बेहतर समन्वय और अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के समापन पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड IPS की पत्नी की जमीन पर बना अवैध लॉन:लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सील किया, 8 अप्रैल को जारी हुआ था नोटिस
    Next Article
    आजमगढ़ डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण:अस्पताल में बाहरी दवाएं लिखे जाने को लेकर चिकित्सा अधिकारी को लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment