Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में विधिक सहायता शिविर,न्यायाधीश ने अधिकारों पर जोर दिया:सरकारी योजनाओं की जानकारी ही सशक्तिकरण की कुंजी

    11 hours ago

    1

    0

    बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में रविवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर बाबा रामदल राजेंद्र सिंह लॉ-कॉलेज की छात्रा कुमारी स्नेहा शर्मा ने सरस्वती वंदना और कुमारी सीमा भारती ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जनपद न्यायाधीश ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और कहा कि जागरूकता ही अधिकारों की प्राप्ति की कुंजी है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होगी, तब तक वे अपने अधिकारों की मांग नहीं कर पाएंगे। जनपद न्यायाधीश ने लोगों को सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी लेकर स्वयं को सशक्त बनाने और समय सीमा के भीतर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल जनपद बलिया के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक हैं। इनका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। मेगा विधिक सहायता शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक वितरित किए गए। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न के लाभार्थियों हीरालाल, अशोक कुमार गौतम, मनोज कुमार एवं सुशीला देवी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत सीताराम राजभर, अजय कुमार, मुन्नाराम, ऋषिकेश पांडेय, रीता देवी, राधिका देवी, देवती देवी और रामवती देवी को सहायता राशि प्रदान की गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा श्वेता दुबे एवं ज्योति कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, सीएमओ डॉक्टर विजय यादव, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम पुनीत कुमार गुप्ता, संजीव कुमार तिवारी, सरला दत्ता अपर प्रधान न्यायाधीश, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम कान्त, प्रमोद कुमार गंगवार, रामकृपाल, ज्ञान प्रकाश तिवारी, हरीश कुमार एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी और आम जनमानस उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री के मंच पर दिखे मेरठ के जनप्रतिनिधि:रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नेताओं को रखा गया बाहर
    Next Article
    सुल्तानपुर में दो गौ तस्कर गिरफ्तार:जफरापुर से पिकअप में गौवंश ले जाते पकड़े गए, जौनपुर के रहने वाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment