Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन-कफ-सिरप मामले में खरीद-बिक्री का आरोपी गिरफ्तार:शैली ट्रेडर्स से खरीदे थे 65 लाख के कफ सिरप, पीडी फार्मा सरनाथ को दी थी सप्लाई

    2 hours ago

    1

    0

    कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का सहयोगी और 65 लाख के कोडीन कफ सिरप की खरीद बिक्री के आरोपी को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी की सारनाथ थाने की पुलिस ने प्रयागराज के मुट्ठीगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र साहू को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र ने शैली ट्रेडर्स 40 हजार शीशी कफ सिरप खरीदा था और उसे पीडी फार्मा सारनाथ को बेचा था। इस बात की जानकारी पीडी फार्मा के संचालक के गिरफ्तार होने के बाद सामने आयी थी। जिसपर पुलिस ने सत्येंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सत्येंद्र शैली ट्रेडर्स को इस तरह की खरीद बिक्री से फायदा पहुंचा रहा था। फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर उससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गयी है। पूछताछ में आया था नाम सामने एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया - कोडीन कफ सिरप मामले में सारनाथ थाने में 18 दिसंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने प्रोपराइटर फर्म मेसर्स पीडी फार्मा द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री और कूटरचित फर्म संचालित किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में लगातार पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में पीडी फार्मा के प्रोप्राइटर विष्णु पांडेय को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में प्रयागराज के मट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निगासी सत्येंद्र साहू का नाम सामने आया था। सत्येंद्र राजा मेडिकल एन्ड सर्जिकल एजेंसी के नाम से फर्म का संचालन कर रहा था। 40 हजार शिष्यों की हुई खरीद-फरोख्त एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया - इस मामले में सत्येंद्र साहू को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया - कोडीन कफ सिरप उसने शैली ट्रेडर्स से कुल 40 हजार शीशियां खरीदी थी। जिनकी कीमत 65 लाख रुपए है। ये 40 हजार शीशियां पीडी फार्मा सारनाथ को सप्लाई दी थी। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के सरगना शुभम जायसवाल और शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद के साथ जुड़कर राजा मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के संचालक सत्येंद्र कुमार साहू कफ सिरप का काम करता था। पीडी फार्मा के जरिए सत्येंद्र कुमार साहू ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री की है। इनपर हो चुकी है कार्रवाई एसीपी ने बताया - 18 दिसंबर 2025 को सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था । तब से लेकर आज तक; पीडी फार्मा के प्रोपराइटर विष्णु कुमार पांडेय (निवासी तिसरिया परशुराम, सारनाथ), महमूरगंज निवासी लोकेश अग्रवाल, शिल्पी फार्मा के प्रोपराइटर प्रतीक गुजराती, गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के संचालक और प्रीतम नगर धूमनगंज, प्रयागराज निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता, प्रयागराज करेली के आशियाना नगर निवासी फैजुर रहमान, एमके हेल्थकेयर के संचालक मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद, अग्रवाल ब्रदर्स बिहरना, कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल, गोलघर मैदागिन निवासी आकाश पाठक को रिमांड पर भी लिया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर कोर्ट डबल मर्डर में आज सुनाएगी सजा:जमीनी विवाद में हुआ था दोहरा हत्याकांड, 13 अभियुक्त को दिया जा चुका दोषी करार
    Next Article
    अमृत भारत योजना के तहत ऐशबाग स्टेशन का होगा कायाकल्प:महाप्रबंधक के निरीक्षण में विकास कार्यों की हुई समीक्षा,प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और द्वितीय प्रवेश द्वार का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment